CG Crime : जीजा के घर मजदूरी करने आया शख्स मिला मृत, केले और बोरे से ढका था शव

यह दृश्य देखकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

Update: 2025-11-08 16:15 GMT

CG Crime : कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। नरहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम किलेपार में मजदूरी करने आए व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का शव घर के पास ही खून से लथपथ हालत में केले और बोरे से ढका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान संतु राम देशमुख 45 वर्ष के रूप में हुई है, जो बालोद जिले के अंडा गांव का रहने वाला था। करीब एक साल से वह अपने जीजा हेमचंद वर्मा के घर रहकर मजदूरी कर रहा था। शनिवार दोपहर लगभग 3.30 बजे, गांव के कुछ लोगों ने जब संतु राम का शव देखा, तो उनके होश उड़ गए। शव केले के पत्तों और बोरे से ढका हुआ था और आसपास खून फैला हुआ था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में हत्या की पुष्टि हुई है, लेकिन हत्या के कारणों पर अभी सस्पेंस बरकरार है। ग्रामीणों ने बताया कि संतु राम शांत स्वभाव का व्यक्ति था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

पुलिस अब परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना की असल वजह सामने आ सके। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, और हत्या के हर एंगल को खंगाला जा रहा है।

Tags:    

Similar News