CG Crime : युवक की हत्या करने वाले नाबालिग सहित 8 गिरफ्तार, लोहे के कड़े और चाकू से किया था हमला
होली के रंग लगाने की कोशिश की और विरोध करने पर उन पर हमला कर दिया।
By : Rohit Banchhor
Update: 2026-03-05 14:50 GMT
CG Crime : रायपुर। जिले के आरंग में 18 वर्षीय नीरज लोधी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना साहू पारा इलाके में तब हुई थी, जब कुछ नशेड़ी युवकों ने नीरज लोधी पर जबरदस्ती होली के रंग लगाने की कोशिश की और विरोध करने पर उन पर हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने नीरज लोधी पर लोहे के कड़े और चाकू से कई गंभीर वार किए थे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोधी समाज के लोग गुस्से में थाना पहुंचे और अपनी नाराजगी जताई।
आरंग पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायालय आरंग में पेश किया। पुलिस मामले की जांच जारी रखते हुए घटनास्थल और आरोपी समूह के संबंध में और अहम जानकारी जुटा रही है।