CG Coal Transport Scam आईएएस रानू साहू, सौम्या चौरसिया 12 जुलाई तक रहेंगे जेल में
| CG Coal Transport Scam छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 450 करोड़ के परिवहन घोटाला के आरोपियों की न्यायिक रिमांड 11 दिन और बढ़ाकर जेल भेज दिया गया है। ईओडब्लू ने सोमवार को लेवी वसूली करने वाले कोरबा के जायसवाल
By : Pradeep Sharma
रायपुर। CG Transport Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 450 करोड़ के परिवहन घोटाला के आरोपियों की न्यायिक रिमांड 11 दिन और बढ़ाकर जेल भेज दिया गया है। ईओडब्लू ने सोमवार को लेवी वसूली करने वाले कोरबा के जायसवाल भाइयों और समीर विश्नोई, सूर्यकांत तिवारी समेत अन्य आरोपियों को पूछताछ के बाद आज विशेष कोर्ट में पेश किया था। जबकि निलंबित अफसर रानू साहू ,सौम्या चौरसिया जेल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल हुईं। सुनवाई के बाद कोर्ट ने 12 जुलाई तक जेल भेज दिया।