CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, सत्र से पहले बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
| सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में हो रही इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है
By : Rohit Banchhor
CG Cabinet Meeting : रायपुर। शीतकालीन सत्र से पहले राज्य सरकार की रणनीति तय करने के लिए बुधवार सुबह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में हो रही इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि विधानसभा सत्र से पहले कई नीतिगत और प्रशासनिक प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय लिए जा सकते हैं।