CG Cabinet Meeting : सुशासन तिहार के बीच साय कैबिनेट की अहम बैठक कल, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर
मंत्रालय में शाम 6 बजे होने वाली इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2026-05-25 08:01 GMT
CG Cabinet Meeting : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में मंगलवार को होने वाली साय कैबिनेट की बैठक को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में शाम 6 बजे होने वाली इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
सुशासन तिहार के दौरान सरकार लगातार जनता के बीच पहुंचकर समस्याएं सुन रही है। ऐसे माहौल में होने वाली यह कैबिनेट बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न जिलों में की गई घोषणाओं को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।
साथ ही कई विभागों से जुड़े लंबित प्रस्तावों पर भी फैसला लिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी योजनाओं की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी।