CG Cabinet Meeting : आज सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसले संभव

गामी सत्र की रूपरेखा को अंतिम रूप देने पर गंभीर चर्चा होने की संभावना है।

Update: 2025-11-14 02:38 GMT

CG Cabinet Meeting : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की आज की कैबिनेट बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह 11 बजे नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में यह बैठक शुरू होगी। बैठक में राज्य की नीतिगत योजनाओं, किसानों से जुड़े फैसलों और आगामी सत्र की रूपरेखा को अंतिम रूप देने पर गंभीर चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट का सबसे बड़ा फोकस आगामी धान खरीदी प्रक्रिया पर रहेगा। खरीदी केंद्रों की तैयारियों, परिवहन प्रबंधन और भुगतान प्रणाली की प्रगति की समीक्षा प्रस्तुत की जाएगी। इसके साथ ही सरकार की प्रमुख “हाफ बिजली बिल” योजना को लागू करने की अंतिम समीक्षा की जाएगी, ताकि इसे समय पर जनता तक पहुंचाया जा सके। बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय करने पर भी चर्चा होगी।

संभावना है कि यह सत्र नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाए। इस पर अंतिम निर्णय आज लिया जा सकता है। कैबिनेट में जनजाति गौरव दिवस के आयोजन की तैयारियों की भी समीक्षा होगी। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ आगमन की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा-व्यवस्थाओं, स्वागत कार्यक्रम और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से विचार किया जाएगा।

Tags:    

Similar News