CG Cabinet Meeting : रायपुर। छत्तीसगढ़ कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक कल यानि 19 जुलाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होगी। यह बैठक नवा रायपुर के महानदी भवन स्थित मंत्रालय में दोपहर 3 बजे आयोजित की गई है।

CG Cabinet Meeting : बता दें कि इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं, जिन्हें राज्य के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधानसभा के मानसून सत्र के ठीक पहले हो रही इस बैठक को विशेष महत्व दिया जा रहा है। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों, और नीतिगत मामलों पर चर्चा हो सकती है।

CG Cabinet Meeting : इसके अलावा, राज्य की आर्थिक स्थिति और विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा भी की जा सकती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उम्मीद जताई है कि इस बैठक में लिए जाने वाले फैसले राज्य के जनहित में होंगे और छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा देंगे।
Tags: