CG Bribery: 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार, नामांतरण के लिए की थी पैसों की डिमांड

By :  Dev Verma
Update: 2026-06-30 13:45 GMT

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के फरसगांव तहसील कार्यालय में तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, फरसगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पाटला निवासी बिसुलाल नेताम ने एसीबी से शिकायत की थी कि नामांतरण प्रकरण में उनके पिता और बुआ का नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज कराने के एवज में तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी ने 70 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता आरोपी को पहले ही दो किश्तों में 15 हजार और 20 हजार रुपये, कुल 35 हजार रुपये दे चुका था।

मंगलवार को आरोपी तीसरी किश्त के रूप में 10 हजार रुपये ले रहा था। इसी दौरान पहले से निगरानी कर रही एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि बरामद की गई है।

Tags:    

Similar News