CG Breaking : जवानों को मिली सफलता, मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, ऑटोमैटिक हथियार बरामद...

मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग की, जिसके जवाब में जवानों ने भी मुस्तैदी से जवाबी कार्रवाई की।

Update: 2024-09-23 07:12 GMT
CG Breaking : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हो गए हैं। यह घटना महाराष्ट्र सीमा के नजदीक माड़ क्षेत्र में हो रही है, जहां सर्चिंग अभियान पर निकली संयुक्त पुलिस पार्टी को नक्सलियों ने निशाना बनाया।


CG Breaking : मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग की, जिसके जवाब में जवानों ने भी मुस्तैदी से जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग का सिलसिला जारी है, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जवानों ने मुठभेड़ स्थल से तीन ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं, जो नक्सलियों के पास थे। घटना के बाद से पुलिस टीम इलाके में सर्चिंग जारी रखे हुए है ताकि और नक्सलियों को पकड़ा जा सके।
Tags:    

Similar News