CG Accident : दो बाइक आपस में भिड़ी, CRPF जवान समेत दो की मौत, एक घायल
| घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी।
By : Rohit Banchhor
CG Accident : कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे बरपाली मार्ग पर दो बाइकों के आमने-सामने टकराने से दर्दनाक हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक CRPF जवान पुष्पेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दीपक रोहिदास का इलाज के दौरान निधन हो गया। एक अन्य युवक भूषण रोहिदास गंभीर रूप से घायल हैं और उसका अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना तब हुई जब एक बाइक गलत दिशा में हाईवे पर चल रही थी और सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी।