CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत, चार घायल...

बता दें कि कार सवार लोग जनकपुर (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) से रांची जा रहे थे,

Update: 2024-09-08 03:12 GMT
CG Accident : जशपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बालाछापर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दिया। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। 


CG Accident : बता दें कि कार सवार लोग जनकपुर (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) से रांची जा रहे थे, तभी नेशनल हाईवे 43 पर बालाछापर के पास कार को सामने से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया है।

CG Accident : घटना के बाद ट्रक ड्राईवर मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की पतासाजी कर रही है। 
Tags:    

Similar News