CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजा सहित तीन की मौत...

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Update: 2024-12-15 09:43 GMT

CG Accident : रायगढ़। जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम अड़बहाल के पास आज रविवार को एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीनों लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में चाचा-भतीजा भी शामिल है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

CG Accident : बता दें कि मृतकों की पहचान सपनई गांव निवासी श्याम लाल राठिया, उनके भतीजे निरंजन राठिया (कुम्हीबहाल) और उनके दोस्त आनंद राम के रूप में हुई है। तीनों युवक रविवार को किसी काम से एक्सल बाइक पर सवार होकर झारगुड़ा जा रहे थे। लगभग शाम 5 बजे जब वे अड़बहाल के पास पहुंचे, तभी रायगढ़ से सपनई की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

CG Accident : हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों युवक घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिए। इस घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पिकअप वाहन में बाउंड्री पोल लदे हुए थे, जो कि संभवतः हादसे का कारण बने। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News