CG Accident : यात्रियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, तीन बच्चों के शव बरामद...

बता दें कि यह घटना तब हुई जब सभी लोग नवरात्रि के अवसर पर जगराता कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

Update: 2024-10-11 04:08 GMT
CG Accident : सक्ती। जिले के मोहगांव बरपाली के पास बुधवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। 20 लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ के टीम ने 18 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। हालांकि, 6 साल और 2 साल के मासूम बच्चों सहित 3 बच्चे लापता हो गए थे। करीब 33 घंटे के लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आज तीनों बच्चों के शव को रजगा गांव के पास नहर से बरामद कर लिया है।



CG Accident : बता दें कि यह घटना तब हुई जब सभी लोग नवरात्रि के अवसर पर जगराता कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मोहगांव बरपाली के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और नहर में जा गिरा, जिसमें लबालब पानी भरा हुआ था। पानी के तेज बहाव के कारण तीनों बच्चे बह गए थे। पिकअप में सवार सभी लोग सक्ती थाना क्षेत्र के बेलाचुआं गांव के निवासी थे।


CG Accident : इस दुर्घटना में तीन बच्चों की मौत ने पूरे इलाके को शोक में डूबा दिया है। हादसे के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News