Central Information Commission: केंद्रीय सूचना आयोग में सीआईसी सहित 8 सूचना आयुक्तों के नियुक्ति आदेश जारी, सूची में छत्तीसगढ़ कैडर के इस रिटायर आईपीएस का नाम
By : Vpb
Central Information Commission: नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त (CIC), और आठ सूचना आयुक्तों की नियुक्ति कर दी है। आयोग के गठन के बाद ऐसा पहली बार हुआ जहां सारे पदों पर नियुक्ति हुई है। नई नियुक्ति में छत्तीसगढ़ कैडर के रिटायर आईपीएस अफसर स्वागत दास को सूचना आयुक्त बनाया गया है।
Central Information Commission: बता दें कि, आईपीएस के 87 बैच के अफसर स्वागत दास लंबे समय तक आईबी में रहे। वो स्पेशल डायरेक्टर थे, और फिर केन्द्र सरकार में आंतरिक सुरक्षा के विशेष सचिव के पद से रिटायर हुए। यद्यपि उनका नाम यहां डीजीपी पद के लिए भी चर्चा में रहा। मगर अब रिटायरमेंट के बाद उन्हें केन्द्रीय सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।