CCPL Season-3: छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग मुकाबला 3 जून से, कल होगा टीम और जर्सी लॉन्च कार्यक्रम, देखें शेड्यूल
| CCPL Season-3: रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 जून से 14 जून 2026 तक छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) के तीसरे सीज़न के मैच खेले जाएंगे।
By : Pradeep Sharma
CCPL Season-3: रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 जून से 14 जून 2026 तक छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) के तीसरे सीज़न के मैच खेले जाएंगे।
CCPL Season-3: टूर्नामेंट से पहले कल मंगलवार 19 मई को टीम और जर्सी लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे मैरा रिजॉर्ट एंड कन्वेंशन सेंटर, उमरिया, नवा रायपुर में होगा कार्यक्रम के बाद रात्रिभोज का भी आयोजन रखा गया है।
CCPL Season-3: बता दें कि, सीसीपीएल प्रदेश का चर्चित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट माना जाता है। इसमें प्रदेश के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। आयोजन समिति का कहना है कि इस बार प्रतियोगिता को और बेहतर तरीके से आयोजित करने की तैयारी की गई है।