कोलकाता। Trainee Doctor RAPE MURDER CASE: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार-हत्या मामले में सीबीआई की विशेष अपराध शाखा कोलकाता ने मामले के संबंध में पूछताछ के लिए 5 डॉक्टरों को तलब किया है। वहीं, बीते दिन आरजी कर अस्पताल पर हमला करने के मामले में 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।



Trainee Doctor RAPE MURDER CASE:सूत्रों के अनुसार, आरजी कर अस्पताल के एमएसवीपी संजय वशिष्ठ समन मिलने के बाद सीबीआई कार्यालय में उपस्थित हुए। सीबीआई इस बात की जांच कर रही है कि, गुरुवार रात को आखिर हुआ क्या था? पुलिस पूरी घटना की किस तरह से जांच कर रही थी और अस्पताल ने पुलिस की किस तरह से मदद की? 


Trainee Doctor RAPE MURDER CASE:हालांकि, सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, उन दो लोगों से आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के बारे में और जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद सीबीआई अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ को बुलाकर उनसे पूछताछ करेगी। सीबीआई सूत्रों से यह भी पता चला है कि इस घटना की जांच के लिए कोलकाता पुलिस द्वारा गठित एसआईटी के सदस्यों से भी पूछताछ की जाएगी।
Tags: