रायपुर। Canceled train list: बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में जलसों किरना फाटक संख्या 404 पर ट्रैफिक कम पावर ब्लाक का काम होना है। रिलीविंग गर्डर की लांचिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएग। इस कार्य के लिए 26 फरवरी को डाउन लाइन में 03 घंटे 30 मिनट का (रात्रि 01.00 बजे से 04.30 बजे) तक तथा 27 एवं 28 फरवरी, को अप लाइन में 04 घंटे का ( 27 फरवरी को रात्रि 22.00 बजे से 28 फरवरी को 02.00 बजे तक) एवं मिडल लाइन 03 घंटे 30 मिनट का ( 27 फरवरी को रात्रि 22.00 बजे से 28 फरवरी को 01.30 बजे तक) ब्लॉक लिया जाएगा ।

Canceled train list: वहीं रिलीविंग गर्डर की डी- लांचिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के लिए 19 मार्च,को डाउन लाइन में 03 घंटे 30 मिनट का (रात्रि 01.00 बजे से 04.30 बजे) तक तथा 20 एवं 21 मार्च,को अप लाइन में 04 घंटे का ( 20 मार्च को रात्रि 22.00 बजे से 21 मार्च को 02.00 बजे तक) एवं मिडल लाइन में 03 घंटे 30 मिनट का ( 20 मार्च को रात्रि 22.00 बजे से 21 मार्च को 01.30 बजे तक) तक) ब्लॉक लिया जाएगा।

Canceled train list: रद्द होने वाली गाड़ियां :-

1) 26 फरवरी, एवं 19 मार्च, को 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

2) 26 फरवरी, को एवं 19 मार्च, को 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

3) 26 फरवरी,को एवं 19 मार्च, को 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु पैसेंजर रद्द रहेगी।

4) 26 फरवरी, को एवं 19 मार्च, को 68733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु पैसेंजर रद्द रहेगी।

5) 28 फरवरी, को एवं 21 मार्च, को 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

6) 28 फरवरी, को एवं 21 मार्च, को 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।

7) 01 मार्च, को एवं 22 मार्च, को 58208 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।

8) 01मार्च, को एवं 22 मार्च,को 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।

Canceled train list: बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी:-

1) 26 फरवरी, एवं 19 मार्च, को 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी।

2) 26 फरवरी, एवं 19 मार्च, को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी।