CAIT Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की अपार संभावनाएं : अमर पारवानी, CAIT प्रतिनिधिमंडल ने की केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री से मुलाकात

Update: 2026-05-20 09:52 GMT

CAIT Chhattisgarh: नई दिल्ली/रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के सदस्य अमर पारवानी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की संभावनाओं और कृषि एवं वन उत्पादों के मूल्य संवर्धन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

CAIT Chhattisgarh: CAIT छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह एवं जीवत बजाज, महामंत्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी और शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी।

CAIT Chhattisgarh: बैठक में किसानों को आधुनिक प्रोसेसिंग एवं बाजार व्यवस्था से जोड़ने, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन तथा स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

CAIT Chhattisgarh: अमर पारवानी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ कृषि, वन उत्पाद, मिलेट्स, मसाले, फल एवं पारंपरिक खाद्य उत्पादों के मामले में अत्यंत समृद्ध राज्य है। यदि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को योजनाबद्ध तरीके से बढ़ावा दिया जाए तो प्रदेश में बड़े स्तर पर निवेश, उद्योग विस्तार और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

CAIT Chhattisgarh: इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा करते हुए हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।

CAIT Chhattisgarh: अमर पारवानी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का सकारात्मक दृष्टिकोण और मार्गदर्शन निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को नई गति देगा, जिससे किसानों, लघु उद्योगों और स्थानीय उद्यमियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

Tags:    

Similar News