Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले: राइस मिलर्स को दूसरे किश्त प्रदाय करने की मंजूरी, द साबरमती रिपोर्ट टैक्स फ्री सहित अनेक निर्णय

यह निर्णय राइस मिलों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद करेगा।

Update: 2024-12-30 07:36 GMT

Cabinet Meeting : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन निर्णयों का विवरण इस प्रकार है।

Cabinet Meeting :राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट- मंत्रिपरिषद ने चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर शासन की एक्शन टेकन रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने का निर्णय लिया। यह कदम राज्य के वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देगा।

 फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ टैक्स फ्री- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित किया है। इसके परिपालन में, फिल्म के प्रदर्शन पर प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति करने का अनुमोदन किया गया। यह निर्णय फिल्म उद्योग को प्रोत्साहन देने और दर्शकों को सस्ती दरों पर फिल्म देखने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

धान एवं चावल परिवहन दरें- कैबिनेट ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना में धान एवं चावल परिवहन की दर के लिए ‘राज्य स्तरीय समिति’ की अनुशंसा दर को स्वीकृत किया है। इससे धान और चावल के परिवहन में सुगमता और पारदर्शिता आएगी।

Cabinet Meeting : राइस मिलों को प्रोत्साहन राशि- खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त प्रदान करने का निर्णय भी लिया गया है। यह निर्णय राइस मिलों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद करेगा।

बैठक के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने कैबिनेट में लिए गए निर्णयों की जानकारी मीडिया को दी।

Tags:    

Similar News