Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक कल, कई बड़े फैसलों पर होगी चर्चा
| सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में कई बड़े और नीतिगत फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है।
By : Rohit Banchhor
Cabinet Meeting : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 30 अप्रैल 2025 को सुबह 11.30 बजे अटल नगर, नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में कई बड़े और नीतिगत फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है।