Cabinet Meeting : रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए वित्तीय वर्ष 2025-26 की शुरुआत के साथ ही साय सरकार की पहली कैबिनेट बैठक 17 अप्रैल को होने जा रही है। यह बैठक मंत्रालय में दोपहर 12.30 बजे शुरू होगी और इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के साथ अहम फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है।

Cabinet Meeting : बैठक में मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति सहित कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग को चयन समिति की बैठक के लिए 16 अप्रैल की तारीख दी गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 और 16 अप्रैल को दो दिन के जगदलपुर दौरे पर रहेंगे। वहां बस्तर की विकास को लेकर अहम बैठक होने जा रही है। 16 अप्रैल की शाम वे बस्तर से लौटेंगे। सीएम अगले दिन 17 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक लेंगे।

Tags: