Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में 30 जुलाई को होगी केबिनेट की बैठक
| इस बैठक में राज्य के विकास और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
By : Rohit Banchhor
Cabinet Meeting : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आगामी बुधवार 30 जुलाई को सुबह 11 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (केबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर, नवा रायपुर में होगी। इस बैठक में राज्य के विकास और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।