Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक का आयोजन 28 को
| इस बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और राज्य के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
By : Rohit Banchhor
Cabinet Meeting : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 28 अक्टूबर, सोमवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 12 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर में होगी। इस बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और राज्य के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में राज्य के आर्थिक, सामाजिक, और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की संभावना है, जिससे राज्य के विकास के दिशा-निर्देश तय होंगे।