Cabinet Meeting : कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा...
| क्योंकि इस दौरान कई फैसले लिए जा सकते हैं जो राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।
By : Rohit Banchhor
Cabinet Meeting : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल यानी बुधवार को साय कैबिनेट की एक अहम बैठक होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
Cabinet Meeting : सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं को लेकर अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। खासकर जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। प्रदेशवासियों की उम्मीदें इस बैठक से जुड़ी हुई हैं, क्योंकि इस दौरान कई फैसले लिए जा सकते हैं जो राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।