Stock Market July 21: अमेरिका-ईरान तनाव से बाजार पर दबाव, सेंसेक्स 238 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Update: 2026-07-21 10:54 GMT

Stock Market July 21: नई दिल्ली/मुंबई। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और चुनिंदा दिग्गज शेयरों में बिकवाली के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ।

Stock Market July 21: कारोबार के दौरान एचडीएफसी बैंक के शेयरों में कमजोरी से सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी 24,150 के नीचे फिसल गया। हालांकि, अंतिम घंटे में हुई खरीदारी से बाजार ने निचले स्तरों से कुछ रिकवरी दर्ज की।

Stock Market July 21: सप्ताहिक एक्सपायरी के दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31 प्रतिशत गिरकर 77,470.11 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी-50 सूचकांक 50.80 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,187.70 अंक पर बंद हुआ।

Stock Market July 21: रियल्टी और ऑटो शेयरों में खरीदारी

सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी शेयरों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। ऑटो सेक्टर में भी खरीदारी बनी रही और निफ्टी ऑटो इंडेक्स लगभग एक प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुआ।

Stock Market July 21: पीएसयू बैंक और आईटी शेयरों में बिकवाली

दूसरी ओर सरकारी बैंकिंग शेयरों पर दबाव देखने को मिला। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। आईटी शेयरों में भी कमजोरी रही और निफ्टी आईटी इंडेक्स आधे प्रतिशत से अधिक फिसल गया।

Tags:    

Similar News