मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.66% गिरकर 73,580.54 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 383.71 अंक यानी 1.64% टूटकर 23,063.10 पर आ गया।

बॉन्ड यील्ड बढ़ने से बढ़ी चिंता

बाजार में गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह बॉन्ड यील्ड में तेज बढ़ोतरी रही। अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड 19 साल के ऊंचे स्तर पर पहुंचने से निवेशकों की चिंता बढ़ी। इससे सुरक्षित निवेश की ओर रुख बढ़ने का दबाव शेयर बाजार पर दिखा।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी बाजार पर दबाव बढ़ाया। भारत कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए महंगे तेल से महंगाई और आयात बिल बढ़ने की आशंका रहती है।

बैंकिंग और इंश्योरेंस शेयरों में बिकवाली

बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में भारी बिकवाली हुई। निफ्टी प्राइवेट बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज करीब 2% टूटे। HDFC Life और Bajaj Finance में करीब 6% तक गिरावट रही।

FII निकासी और F&O एक्सपायरी का असर

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और बाजार के महंगे वैल्यूएशन ने भी दबाव बढ़ाया। इसके अलावा मंथली F&O एक्सपायरी के कारण कारोबार में उतार-चढ़ाव बढ़ा। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 1% गिरकर बंद हुए।

Tags: