Bus Sangwari App : सीएम विष्णुदेव साय ने लॉन्च किया 'बस संगवारी एप', अब घर बैठे मिलेगी बस रूट और समय की जानकारी...
यह एप खासकर दूरस्थ इलाकों में रहने वाले यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।
Bus Sangwari App : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में एक महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ किया। उन्होंने श्बस संगवारी एपश् को लॉन्च किया, जो अब बस यात्रियों को घर बैठे बस की समय-सारणी और रूट की जानकारी उपलब्ध कराएगा। यह एप खासकर दूरस्थ इलाकों में रहने वाले यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।
Bus Sangwari App : मुख्यमंत्री साय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह एप यात्रियों की यात्रा को सरल और सुगम बनाएगा। अब तक यात्रियों को बस की टाइमिंग और रूट की जानकारी प्राप्त करने के लिए बस स्टैंड या बस स्टॉप पर जाना पड़ता था, लेकिन इस एप के माध्यम से यह सारी जानकारी अब सीधे स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगी। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा और इसमें वर्तमान में 5,000 से अधिक बसों की जानकारी उपलब्ध है, जो विभिन्न रूटों पर चल रही हैं। भविष्य में अंतर्राज्यीय बसों और बसों की रियल-टाइम ट्रैकिंग की सुविधा भी इस एप में जोड़ी जाएगी।
Bus Sangwari App : इसके लिए बसों में जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को बसों की लाइव ट्रैकिंग का लाभ मिलेगा। परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश ने इस एप के संचालन और भविष्य की योजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी। इस एप के जरिए सार्वजनिक परिवहन को और भी सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यात्री आसानी से अपनी यात्रा की योजना बना सकें।
Bus Sangwari App : इस अवसर पर बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश और अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।