रायपुर: रायपुर के अभनपुर में एक एक दर्दनाक घटना घटी है, जिसमें आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक भाई और बहन की मौत हो गई। यह हादसा जंगल सफारी चौक, ग्राम उपरवारा के पास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, तीजा मानाने मायके आई बहन उर्वशी साहू (पति वेदव्यास साहू, उम्र 30, निवासी ग्राम कोपरा, राजिम, जिला गरियाबंद) को उसका भाई योगेश साहू (टिकरापारा, रायपुर) वापस उसके घर राजिम छोड़ने जा रहा था। रास्ते में अचानक बारिश शुरू हो गई, और बारिश से बचने के लिए दोनों भाई-बहन पेड़ के नीचे रुके थे। इस दौरान, गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और इसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई।

हादसे के समय उनके साथ एक बच्ची भी थी, जिसे इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में मातम पसर गया है।
Tags: