Bollywood News : बॉलीवुड के ये मशहूर विलेन के निधन के 7 साल बाद भी रिलीज होती रही थीं फिल्में, पढ़ें पूरी खबर...

ओम शिवपुरी का योगदान भारतीय सिनेमा में अमूल्य है और उनका अभिनय आज भी फिल्म प्रेमियों के दिलों में जीवित है।

Update: 2024-10-14 09:36 GMT
Bollywood News : मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई अभिनेता ऐसे रहे हैं जिन्होंने विलेन के रूप में अपने दमदार किरदारों से खास पहचान बनाई। इन विलेन एक्टर्स ने कई बार हीरो से भी ज्यादा वाहवाही बटोरी है। ऐसे ही एक अभिनेता थे ओम शिवपुरी, जिन्होंने 175 से अधिक फिल्मों में काम किया और अपने शानदार अभिनय से इंडस्ट्री में तहलका मचाया।


Bollywood News : ओम शिवपुरी ने अपने करियर की शुरुआत 1971 में फिल्म आषाढ़ का एक दिन से की थी और उसके बाद उन्होंने कोशिश, नमक हराम, आंधी, खुशबू, शोले, डॉन जैसी सुपरहिट फिल्मों में दमदार किरदार निभाए। उनके निभाए गए विलेन के किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं।


Bollywood News : मौत के बाद भी जारी रहीं उनकी फिल्में-
ओम शिवपुरी का निधन 15 अक्टूबर, 1990 को हुआ था, लेकिन उनकी लोकप्रियता इतनी थी कि उनकी मौत के 7 साल बाद भी उनकी कई फिल्में रिलीज होती रहीं। इनमें स्वर्ग, सैलाब, नरसिम्हा, खूनी रात, शांति क्रांति (1991), जुल्म की हुकूमत (1992), किस में कितना दम (1992), पुलिसवाला (1993), आखिरी संघर्ष (1997) जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने उनकी मृत्यु के बाद भी दर्शकों के दिलों में उनकी यादें ताजा रखीं।


Bollywood News : ओम शिवपुरी की निजी जिंदगी-
ओम शिवपुरी का जन्म 14 जुलाई, 1938 को राजस्थान में हुआ था और उनका निधन 15 अक्टूबर, 1990 को मुंबई में हुआ। उनकी पत्नी सुधा शिवपुरी भी टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी में बा का यादगार किरदार निभाया। ओम शिवपुरी के दो बच्चे, ऋतु और विनीत शिवपुरी, भी उनके परिवार का हिस्सा हैं। ओम शिवपुरी का योगदान भारतीय सिनेमा में अमूल्य है और उनका अभिनय आज भी फिल्म प्रेमियों के दिलों में जीवित है।
Tags:    

Similar News