Bollywood News : ट्रेन में गाने वाले इस एक्टर के पास है करोड़ों की सम्पति, जाने आज की डेट में कितना नेटवर्थ...
यात्री हमें पैसे देते थे और इस पैसे से हम गोवा ट्रिप भी स्पॉन्सर कर चुके थे।
Bollywood News : मुंबई। बॉलीवुड के एक टैलेंटेड एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत आरजे (रेडियो जॉकी) से की, आज अपनी शानदार एक्टिंग और गायन के कारण कई दिलों पर राज कर रहे हैं। आयुष्मान का बॉलीवुड सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने साल 2012 में फिल्म विकी डोनर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था।
Bollywood News : आयुष्मान ने एक बार खुद बताया था कि वह कॉलेज के दिनों में एक ट्रेन सिंगर थे। उन्होंने बताया कि हम दिल्ली से मुंबई जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन में सवारी करते थे और हर कोच में जाकर गाते थे। यात्री हमें पैसे देते थे और इस पैसे से हम गोवा ट्रिप भी स्पॉन्सर कर चुके थे।
Bollywood News : यह कहानी आयुष्मान के संघर्ष को दर्शाती है, जो आज बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर्स में से एक बन चुके हैं। आयुष्मान की नेटवर्थ और संपत्ति- एक रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान खुराना की नेटवर्थ 80 करोड़ रुपये है। उनकी सालाना आय 10 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा, उनके पास मुंबई, चंडीगढ़ और पंचकुला में कई प्रॉपर्टीज हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।
Bollywood News : आयुष्मान को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास मर्सिडीज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी गाड़ियां हैं। आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा हैं, जिनसे उनकी लव मैरिज हुई है। इस जोड़ी के दो प्यारे बच्चे हैं। आयुष्मान जल्द ही फिल्म थामा में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं।