Bollywood News : 7 साल बड़ी तलाकशुदा से दिल लगा बैठे परमीत सेठी, घरवालों के खिलाफ जाकर की मंदिर में शादी...
Bollywood News
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-12 10:39 GMT
Bollywood News : नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता परमीत सेठी, जिन्होंने ‘धड़कन’ में ‘बॉबी’ की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाई, की प्रेम कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। परमीत की मुलाकात एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से एक पार्टी में हुई, जहां से उनकी दोस्ती और फिर प्यार की शुरुआत हुई। अर्चना से 7 साल छोटे और पहली मुलाकात में थोड़े रूड नजर आने वाले परमीत सेठी ने समय के साथ अर्चना के साथ दोस्ती को प्यार में बदल दिया।
Bollywood News : जब परमीत और अर्चना ने अपने परिवार के सामने शादी की बात रखी तो उनका परिवार सख्त विरोध में था। अर्चना तलाकशुदा थीं और उम्र में भी परमीत से बड़ी थीं, जिसके चलते परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। दोनों ने परिवार को मनाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर उन्होंने घर से भागकर शादी का फैसला किया।
Bollywood News : रात में भागकर की मंदिर में शादी-
दोनों ने रात में घर से निकलकर मंदिर में सात फेरे लेने का सोचा, लेकिन रात को पंडित ने शादी कराने से मना कर दिया। अगले दिन सुबह, मंदिर में दोनों ने शादी कर ली।
Bollywood News : चार साल तक दुनिया से छिपाई शादी-
शादी के बाद परमीत और अर्चना ने अपनी शादी को चार साल तक दुनिया से छुपाए रखा। फिल्मी दुनिया में भी किसी को उनकी शादी का पता नहीं था। साल 1992 में शादी करने वाले इस कपल के दो बच्चे हैं और उनकी लव स्टोरी आज भी फिल्मी प्रेम कहानी का एक बेहतरीन उदाहरण मानी जाती है।