Bollywood News : अजय देवगन के फैंस को इन सीक्वल फिल्मों का बेसब्री से इंतजार, "सिंघम अगेन" के बाद रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में
"सिंघम अगेन" के बाद अजय देवगन के फैंस उनके कुछ और सीक्वल्स का इंतजार कर रहे हैं,
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-03 08:18 GMT
Bollywood News : मुंबई। अजय देवगन की हालिया रिलीज "सिंघम अगेन" ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की इस फिल्म में अजय देवगन फिर से सिंघम के दमदार अवतार में नजर आए हैं। "सिंघम" का पहला पार्ट 2011 में रिलीज हुआ था, और अब "सिंघम अगेन" में दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ की एंट्री के साथ इस यूनिवर्स को और भी बड़ा बना दिया गया है। "सिंघम अगेन" के बाद अजय देवगन के फैंस उनके कुछ और सीक्वल्स का इंतजार कर रहे हैं, जिन पर काम जारी है। आइए जानते हैं उनकी आने वाली इन सीक्वल फिल्मों के बारे में:
Bollywood News : दे दे प्यार दे 2
अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म "दे दे प्यार दे" का दूसरा पार्ट भी आने वाला है। इस फिल्म का पहला पार्ट 2019 में रिलीज हुआ था, जिसमें तबु, रकुल प्रीत और अजय देवगन मुख्य किरदारों में नजर आए थे। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरे पार्ट में तबु नहीं दिखेंगी, लेकिन आर माधवन इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है और फैंस को इसके जल्द ही बड़े पर्दे पर आने की उम्मीद है।
Bollywood News : रेड 2
2018 में रिलीज हुई "रेड" में अजय देवगन ने एक ईमानदार आयकर अधिकारी की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित थी और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी। अब अजय देवगन "रेड" के दूसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वाणी कपूर भी नजर आएंगी। फैंस को "रेड 2" का बेसब्री से इंतजार है, जिसमें एक बार फिर वे अजय देवगन को एक कड़क अधिकारी के रूप में देख सकेंगे।
Bollywood News : सन ऑफ सरदार 2
2012 की कॉमेडी फिल्म "सन ऑफ सरदार" में अजय देवगन, संजय दत्त, जूही चावला, और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। अब "सन ऑफ सरदार" का दूसरा पार्ट भी बन रहा है। इस बार फिल्म में कुछ नए किरदार भी जोड़े जाएंगे। विजय राज का नाम इस फिल्म में जुड़ा था, लेकिन हालिया खबरों के अनुसार, अनप्रोफेशनल व्यवहार के कारण उन्हें फिल्म से हटा दिया गया है।