Bilaspur Crime : बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के भूमि विहार कॉलोनी में बंदूक की नोक पर महिला से लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने इस वारदार को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। 


Bilaspur Crime : बता दें कि शहर के ​भूमि विहार कॉलोनी में बाइक सवार तीन लुटेरों ने बंदूक की नोक पर महिला से मंगलसूत्र और अंगूठी लूट लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पीड़िता का नाम शालिनी देवांगन है, जो वारदात के समय घर पर अकेली थी। पुलिस मामले में आरोपियों की पतासाजी कर रही है। 
Tags: