Bijapur News : बीजापुर। जिले में चलाए गए माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने तीन संदिग्ध माओवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा पर महत्वपूर्ण असर पड़ा है।


Bijapur News : बता दें कि डीआरजी, थाना बासागुड़ा, कोबरा 210 और सीआरपीएफ 168 वाहिनी की संयुक्त टीम ने माओवादी उपस्थिति की सूचना मिलने पर सारकेगुड़ा पेगड़ापल्ली के जंगलों में अभियान चलाया। इस दौरान, संदिग्ध तीन लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कुड़ामी सोमलू (जन मिलिशिया सदस्य), लिंगु सेमला उर्फ लिंगा (मिलिशिया सेक्शन कमांडर) और सोमलू कड़ती (आरपीसी अध्यक्ष) के रूप में की गई है।


Bijapur News : पुलिस ने बताया कि पकड़े गए माओवादियों के कब्जे से कोर्डेक्स वायर, जिलेटिन, सफेद और काले गन पाउडर, डेटोनेटर और दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री बरामद की गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि इन सामग्री का इस्तेमाल सारकेगुड़ा पुलिया के पास सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बम लगाने के उद्देश्य से किया जाने वाला था।

Bijapur News : गिरफ्तार किए गए माओवादियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। उन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Tags: