Big News : बलरामपुर में नक्सलियों की दस्तक, अटल चौक पर लगाए धमकी भरे पोस्टर, क्षेत्र में दहशत का माहौल...

इलाके में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाई गई है और गश्त तेज कर दी गई है।

Update: 2025-02-04 11:51 GMT

Big Newsबलरामपुर। बस्तर में बढ़ते सुरक्षा बलों के दबाव के चलते नक्सली अब अन्य इलाकों में ठिकाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जनवरी में गरियाबंद में नक्सलियों का नया ठिकाना ध्वस्त होने के बाद, अब बलरामपुर जिले में उनकी मौजूदगी दर्ज हुई है। बता दें कि सामरी पाठ थाना क्षेत्र के अटल चौक पर नक्सलियों ने धमकी भरे पोस्टर चिपकाए हैं, जिनमें पुलिस और वन विभाग को चेतावनी दी गई है।

Big Newsपोस्टरों में पेड़ कटाई और सड़क निर्माण को तुरंत रोकने का आदेश दिया गया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि पुनदाग अटल चौक पर लगे नक्सली पोस्टर में पुलिस और वन विभाग को खुली चेतावनी दी गई। नक्सलियों ने पेड़ कटाई और सड़क निर्माण को रोकने की धमकी दी।

Big Newsस्थानीय ग्रामीण और किसान नक्सलियों की धमकियों से भयभीत है। पोस्टर की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम पूरी सतर्कता के साथ मामले की जांच कर रही है। इलाके में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाई गई है और गश्त तेज कर दी गई है।

Tags:    

Similar News