मुंगेली में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक चुनाव की बड़ी बैठक 5 को, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव लेंगे बैठक

मुंगेली में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक चुनाव की बड़ी बैठक 5 को, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव लेंगे बैठक

Update: 2024-11-05 01:28 GMT
रजनीश सिंह/ मुंगेली: भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक चुनाव की बैठक  मंगलवार को जिला भाजपा संगठन चुनाव अधिकारी एवं पूर्व सांसद मधुसूदन यादव लेंगे।जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि मुंगेली जिला भाजपा संगठन चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी राजनांदगांव के पूर्व सांसद मधुसूदन यादव हैं। 


वहीं सह प्रभारी पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह ठाकुर व विक्रम मोहले हैं जो मंगलवार 5 नवंबर को दोपहर 1 बजे जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं जिनमें प्रमुख रूप से जिला चुनाव अधिकारी व टीम,विधायक, सांसद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला भाजपा पदाधिकारी, जिला मोर्चा के अध्यक्ष गण, मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री गण, नगर पालिका व नगर पंचायत तथा जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष गण, भाजपा के मण्डल प्रभारी गण, मंडलों के चुनाव अधिकारी गण तथा भाजपा सदस्यता अभियान टीम के सदस्यों की  संगठनात्मक बैठक लेंगे। बैठक में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले विशेष रूप से उपस्थित रहकर मार्गदर्शन करेंगे।
Tags:    

Similar News