Big Accident : टायर फटने से बेकाबू बस कार से टकराई, महाकुंभ जा रहे 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत...
इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर है।
Big Accident : जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ये लोग महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रहे थे। हादसा जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुआ, जब एक रोडवेज बस का टायर फटने के बाद वह बेकाबू हो गई और सामने से आ रही कार से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार सभी 8 लोग मारे गए।
Big Accident : बता दें कि रोडवेज की बस जयपुर से अजमेर जा रही थी, जबकि ईको कार अजमेर से जयपुर की ओर आ रही थी। बस का टायर फटने के कारण वह नियंत्रण से बाहर हो गई और डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी दिशा से आ रही ईको कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह पिचक गई और कार सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Big Accident : स्थानीय लोगों ने बताया कि कार इतनी बुरी तरह फंसी हुई थी कि पुलिस को जेसीबी क्रेन मंगानी पड़ी, जिससे कार को बस से अलग किया जा सका। हादसे में घायल हुए अन्य 6 लोगों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सभी मृतक भीलवाड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर है।