Big Accident : तेज रफ्तार बस नाले में गिरी, मची चीख-पुकार, 8 यात्रियों की मौत, देखें मंजर...
| वहीं मौके पर एनडीआरएफ की टीम बचाव के लिए पहुंची है।
By : Rohit Banchhor
Big Accident : बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में आज शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक निजी कंपनी की बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार 8 यात्रियों की मौत मौत हो गई। वहीं कई अन्य घायल हो गए है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Big Accident : बता दें कि बठिंडा के कोटशमीर रोड पर एक बस पुल से गुजरते समय ड्रेन में गिर गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं मौके पर एनडीआरएफ की टीम बचाव के लिए पहुंची है।