Big Accident : कैदी को लेकर जा रहे पुलिस वैन कैंटर में जा घुसी, दरोगा सहित 5 की मौत, एक घायल

इस भीषण हादसे में एक दरोगा, तीन कांस्टेबल और एक कैदी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Update: 2025-05-08 02:44 GMT

Big Accident : अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। थाना लोधा क्षेत्र के बाईपास हाईवे पर चिकावटी मोड़ के पास फिरोजाबाद से मुजफ्फरनगर कैदी को लेकर जा रही पुलिस वैन सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से जा टकराई। इस भीषण हादसे में एक दरोगा, तीन कांस्टेबल और एक कैदी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Big Accident : बता दें कि हादसा सुबह करीब 8.15 बजे हुआ, जब पुलिस वैन मुजफ्फरनगर निवासी गैंगस्टर गुलशनवर उर्फ गुल सनुव्वर को न्यायालय में पेशी के लिए ले जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शी दुर्गा पाल के अनुसार, वह अपने खेत में चारा काट रहे थे, तभी जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि पुलिस वैन कैंटर के पिछले हिस्से में घुस गई थी। हादसे में वैन में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से चार पुलिसकर्मियों और कैदी की मौके पर ही मौत हो गई।

Big Accident : ओवरटेकिंग के दौरान टक्कर-

पुलिस जांच के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब पीछे से आ रही एक बस ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस वैन अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े कैंटर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी, फोर्स और क्रेन के साथ मौके पर पहुंचे। घायल सिपाही शेरपाल सिंह को तत्काल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Big Accident : मृतकों की पहचान-

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि हादसे में मारे गए पुलिसकर्मियों और कैदी की पहचान हो चुकी है। मृतकों में रामसंजीवन (दरोगा), निवासी चतेला कंदोरा, जालौन, चन्द्रपाल (चालक सिपाही), निवासी मानगढ़ी, मथुरा, बलवीर (सिपाही), निवासी बीरा छोटा, हाथरस सासनी, रघुवीर (सिपाही), निवासी कूपा, सादाबाद, हाथरस व गुल सनुव्वर (कैदी), निवासी सीकरी भोपा, मुजफ्फरनगर शामिल है। वहीं घायल शेरपाल सिंह (सिपाही), निवासी बरसोली, हाथरस है। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News