Big Accident : पुणे-नासिक हाईवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार मिनी वैन खड़ी बस से टकराई, 9 की मौत...

इससे संबंधित अधिक जानकारी जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।

Update: 2025-01-17 03:56 GMT

Big Accident : पुणे। पुणे-नासिक हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार मिनी वैन सड़क के किनारे खड़ी एक बस से टकरा गई। इस दुर्घटना में वैन में सवार 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा पुणे के नारायणगांव के पास हुआ। बता दें कि मिनी वैन नारायणगांव की ओर जा रही थी। तभी अचानक पीछे से एक टेंपो ने वैन को टक्कर मारी, जिससे वैन का संतुलन बिगड़ा और वह एक खड़ी बस से जा टकराई।

Big Accident : टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में वैन में सवार सभी नौ यात्रियों की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। इस भयंकर दुर्घटना के बाद आसपास के लोग भी सदमे में आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस इस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और इससे संबंधित अधिक जानकारी जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।

Tags:    

Similar News