Big Accident : कोहरा बना हादसे की वजह, तेज रफ्तार पिकअप और कार में हुई भिड़ंत, तीन की मौत...
| फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई हैं।
By : Rohit Banchhor
Big Accident : सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर स्थित ग्राम गोटगंवा में एक बड़ी हादसे की खबर आई है। जहां सब्जियों से लोड पिकअप और कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना तड़के सुबह की हैं।
Big Accident : हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया हैं। बताया जा रहा है कि, सभी मृतक वाड्रफनगर के रहने वाले हैं। घटना के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई हैं।