Big Accident : श्रद्धालुओं का वाहन यात्री बस से टकराया, 6 की मौत, 2 घायल...

घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Update: 2025-02-24 02:45 GMT

Big Accident : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर एक भीषण हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Big Accident : बता दें कि यह दुर्घटना सोमवार की सुबह लगभग साढ़े 4 बजे खितौला थाना क्षेत्र के पहरेवा इलाके में हुई। बताया जाता है कि कर्नाटक से आया एक तूफान वाहन तेज गति से आ रहा था, जिसका नियंत्रण चालक के हाथ से निकल गया। वाहन ने डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे मार्ग पर जा पहुंचा, जहां उसकी टक्कर जबलपुर से कटनी की ओर जा रही एक यात्री बस से हो गई। इस टक्कर में तूफान वाहन में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Big Accident : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। वाहन के भीतरी हिस्से में खून ही खून था। दो घायलों में से एक की हालत गंभीर है, जिसे जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Big Accident : दूसरे घायल के पैर में चोट आई है। पुलिस के अनुसार, वाहन कर्नाटक का था और संभावना है कि श्रद्धालु कर्नाटक के निवासी थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल और अधिकारी मौके पर पहुंचे। सड़क से गुजर रहे लोगों ने भी घायलों की मदद की।

Tags:    

Similar News