Big Accident : तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो में हुआ भिड़ंत, 4 की मौत, कई घायल...

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

Update: 2025-03-03 08:21 GMT

Big Accident : रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा एक ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। रायबरेली के अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि ऑटो रिक्शा लालगंज से यात्रियों को लेकर रायबरेली शहर की ओर जा रहा था।

Big Accident : बरस गांव के पास एक ट्रक ने उल्टी दिशा से आकर ऑटो कोे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह चकनाचूर हो गया। हादसे में ऑटो चालक रजनीश शर्मा और 20 वर्षीय निगम की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य मृतकों की पहचान की जा रही है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Big Accident : टक्कर की तेज आवाज और घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

Tags:    

Similar News