Big Accident : स्पोर्ट्स सेंटर के बाहर कार ने लोगों को रौंदा, 35 की गई जान, कई घायल...

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Update: 2024-11-12 08:48 GMT
Big Accident : बीजिंग। चीन के दक्षिणी शहर झुहाई में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक कार ने स्पोर्ट्स सेंटर के बाहर खड़े लोगों के समूह को टक्कर मार दी। इस हादसे में 35 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 43 लोग घायल हो गए। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घायल लोगों के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है।


Big Accident : झुहाई पुलिस ने बताया कि 62 वर्षीय ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह घटना एक दुर्घटना थी या जानबूझकर किया गया हमला। पुलिस ने ड्राइवर की पहचान उसके पारिवारिक नाम फैन से की है, जो चीनी अधिकारियों द्वारा अपनाई जाने वाली पहचान की सामान्य प्रक्रिया है।


Big Accident : चीन के झुहाई शहर में यह घटना ऐसे समय हुई है जब शहर में झुहाई एयरशो का आयोजन हो रहा है। इस घटना के बाद चीनी अधिकारियों ने इस पर कड़ी सेंसरशिप लागू की है। पुलिस का कहना है कि वाहन ने सोमवार शाम कई पैदल यात्रियों को टक्कर मारी, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Tags:    

Similar News