Big Accident : एक के बाद एक 8 वाहन टकराई, 4 की मौत, कई घायल...
| हादसे में दो बाइक सवार और दो कार सवार लोगों की मौत हो गई।
By : Rohit Banchhor
Big Accident : बेलगाम। कर्नाटक के बेलगाम जिले में निप्पानी के स्थवनिधि घाट पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 8 वाहनों के एक के बाद एक टकराने से 4 लोगों की जान चली गई और 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भयानक था कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
Big Accident : हादसे में दो बाइक सवार और दो कार सवार लोगों की मौत हो गई। कारों और बाइकों की बुरी तरह से क्षतिग्रस्त तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें एक टैंकर के नीचे एक कार पूरी तरह से फंसी हुई दिख रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि कंटेनर वाहन के चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें तीन कारें, दो लॉरी, एक कंटेनर और कई बाइक चपेट में आ गईं। घायलों को निप्पानी के अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है। मृतकों की पहचान संतोष गणपति माने, रेखा गादीवद्दर, जबीन मनकादरा, और दिलादारा मुल्ला के रूप में की गई है।
Big Accident : इस बीच, तुमकुर जिले के मधुगिरि में भी दो बाइकों के आमने-सामने टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गौतम और अनिल के रूप में की गई है। इसी प्रकार, गुब्बी तालुक में एक हुंडई कार के डिवाइडर से टकराने के कारण सात साल की बच्ची शालिनी की मौत हो गई। इन दुर्घटनाओं की जांच की जा रही है।