Bhooth Bangla Box Office Collection: भूत बंगला की धीमी शुरुआत, अक्षय कुमार की फिल्म ने किया निराश, जानें पहले दिन का कलेक्शन

By :  Dev Verma
Update: 2026-04-17 13:37 GMT

Bhooth Bangla Box Office Collection: मुंबई: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका आगाज उम्मीद से काफी कमजोर रहा। फिल्म ने पहले दिन शाम तक मात्र 4.29 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इस बड़े स्टारकास्ट और बजट वाली फिल्म के लिए निराशाजनक माना जा रहा है।

Bhooth Bangla Box Office Collection: पहले दिन की कमाई उम्मीद से कम

ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि ‘भूत बंगला’ का पहला दिन का कुल कलेक्शन 9-10 करोड़ रुपये के आसपास रह सकता है। 16 साल बाद प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार की जोड़ी की वापसी को लेकर काफी हाइप था, लेकिन शुरुआती आंकड़ों ने दर्शकों की रुचि को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Bhooth Bangla Box Office Collection: मजबूत कास्ट के बावजूद फीका रिस्पॉन्स

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे दिग्गज कलाकार हैं। इतनी शानदार कास्ट और हॉरर-कॉमेडी के बावजूद फिल्म थिएटरों में दर्शकों को खास तौर पर आकर्षित नहीं कर पाई। अक्षय कुमार के लिए पिछले कई साल बॉक्स ऑफिस पर चुनौतीपूर्ण रहे हैं। ‘OMG 2’ के बाद उनकी कोई बड़ी हिट फिल्म नहीं आई है और कई फिल्में एवरेज या फ्लॉप रही हैं।

Bhooth Bangla Box Office Collection: वीकेंड पर टिकी हैं फिल्म की किस्मत

‘भूत बंगला’ की असली परीक्षा अब वीकेंड पर होगी। अगर शनिवार और रविवार को कमाई में अच्छा उछाल आता है तो फिल्म अपनी रफ्तार पकड़ सकती है। लेकिन मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए फिल्म को हिट बनने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ सकता है। फिल्म को अक्षय कुमार ने एकता कपूर और शोभा कपूर के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी किया है। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें एक रहस्यमयी बंगले पर आधारित कहानी को कॉमेडी के साथ पेश किया गया है।

Tags:    

Similar News