Bear Attack : खेत में धान काट रही महिला पर भालू ने किया हमला, हुई मौत, वन विभाग अलर्ट
ग्रामीणों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है, और वन विभाग ने भालू को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-24 04:48 GMT
Bear Attack : कोरिया। बैकुंठपुर वन मंडल के बड़गांव बीट के तेलाईधार गांव में धान कटाई के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। धान काटने गई महिलाओं पर अचानक एक भालू ने हमला कर दिया, जिसमें 55 वर्षीय फुलबसिया नामक महिला की जान चली गई। घटना उस समय हुई जब महिलाएं खेत से लगे जंगल के पास नीम के पेड़ के नीचे आराम कर रही थीं।
Bear Attack : हमले के बाद बाकी महिलाएं जान बचाकर भागने में सफल रहीं, लेकिन फुलबसिया भाग नहीं पाईं और भालू का शिकार हो गईं। भालू ने उन्हें बुरी तरह नोंचकर मार डाला। ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी मिली, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक भालू के हमले से महिला की मौत हो चुकी थी।
Bear Attack : घटना के बाद वन विभाग को सूचित कर दिया गया है, और अधिकारी मौके पर पहुंचकर इलाके में भालू की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है, और वन विभाग ने भालू को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।