Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर 1 नवंबर को प्रदेश के सभी बैंकों और कोषालयों में अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दीपावली के दूसरे दिन, जो कि गोवर्धन पूजा का पर्व है, सभी बैंकों में कार्य नहीं होगा।


Raipur City News : रायपुर दक्षिण उपचुनाव में अवकाश की व्यवस्था
इसके साथ ही रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर भी आदेश जारी किए गए हैं। 13 नवंबर 2024 को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 51, रायपुर नगर दक्षिण में मतदान के दिन मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अवकाश रहेगा। आदेश में कहा गया है कि इस विधानसभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाताओं, जो सरकारी अधिकारी और कर्मचारी हैं, को इस दिन छुट्टी प्रदान की जाएगी ताकि वे मतदान में भाग ले सकें।



Tags: