Balodabazar Incident : हाईकोर्ट ने 27 युवाओं को जमानत दी, विधायक देवेंद्र यादव की भी होगी रिहाई...
इस फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
Balodabazar Incident : रायपुर। बलौदाबाजार आगजनी कांड में हाईकोर्ट ने आज सतनामी समाज के 27 युवाओं को जमानत देने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की भी आज रिहाई होने की उम्मीद है। विधायक यादव अगस्त 2024 से इस मामले में जेल में बंद हैं। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज वह सेंट्रल जेल से रिहा हो सकते हैं। इस फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
Balodabazar Incident : एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के नेताओं ने विधायक देवेंद्र यादव के स्वागत की भव्य तैयारी कर रखी है। उनके समर्थकों ने जेल के बाहर इकट्ठा होकर उनकी रिहाई का इंतजार करना शुरू कर दिया है। गौरतलब हो कि बलौदाबाजार आगजनी कांड में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें सतनामी समाज के युवा और विधायक देवेंद्र यादव शामिल हैं।
Balodabazar Incident : इस मामले में लंबे समय से विवाद चल रहा था और आरोपियों की जमानत याचिकाएं लंबित थीं। हाईकोर्ट के आज के फैसले के बाद 27 युवाओं को राहत मिली है, जबकि विधायक यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।