Royal Enfield Continental GT 650 अपडेटेड मॉडल लॉन्च, कीमत इतने लाख से शुरू; नए LED इंडिकेटर्स और USB-C चार्जिंग के साथ कई शानदार फीचर्स
Continental GT 650 का डिजाइन 1950-60 के दशक की कैफे रेसर बाइक्स...
Royal Enfield Continental GT 650: नई दिल्ली। Royal Enfield ने अपनी लोकप्रिय कैफे रेसर बाइक Continental GT 650 का अपडेटेड 2026 मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹3,58,427 है। कंपनी ने इसके डिजाइन और उपयोगिता को बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव किए हैं। अपडेटेड बाइक 14 अगस्त 2026 से देशभर की Royal Enfield डीलरशिप पर उपलब्ध है।
नए अपडेट्स से मिला ज्यादा प्रीमियम लुक
नई Continental GT 650 में ब्लैक-पेंटेड इंस्ट्रूमेंट काउल दिया गया है। इसके अलावा नए LED इंडिकेटर्स बाइक को ज्यादा शार्प लुक देते हैं। मोबाइल और अन्य डिवाइस चार्ज करने के लिए USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। Rocker Red वेरिएंट में अब ब्लैक-आउट इंजन, ब्लैक एग्जॉस्ट और कास्ट अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
कंपनी ने बाइक को चार कलर और अलग-अलग कीमतों के साथ पेश किया है।
Rocker Red: ₹3,58,427 - ब्लैक इंजन और कास्ट अलॉय व्हील्स
British Racing Green: ₹3,58,427 - पॉलिश्ड इंजन और स्पोक व्हील्स
Apex Grey: ₹3,80,921 - ब्लैक इंजन और कास्ट अलॉय व्हील्स
Mr Clean: ₹3,87,667 - पॉलिश्ड इंजन और स्पोक व्हील्स
इंजन में कोई बदलाव नहीं
बाइक में वही 648cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह 7,150 rpm पर 47 hp की पावर और 5,250 rpm पर 52.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें स्टील ट्यूबलर डबल-क्रेडल फ्रेम, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और गैस-चार्ज्ड ट्विन रियर शॉक दिए गए हैं।
क्लासिक कैफे रेसर डिजाइन बरकरार
Continental GT 650 का डिजाइन 1950-60 के दशक की कैफे रेसर बाइक्स से प्रेरित है। स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक, रियर-सेट फुटपेग और लो-स्लंग प्रोफाइल इसे अलग पहचान देते हैं। कंपनी ने नए मॉडल में आधुनिक फीचर्स जोड़े हैं, लेकिन इसका क्लासिक कैफे रेसर DNA बरकरार रखा है।